IND vs NZ : न्यूजीलैंड के विरूद भारत ने जीता टॉस,  बल्लेबाजी करने  का फैसला किया, शुभमन-आकाश दीप बाहर

IND vs NZ :

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के विरूद भारत ने जीता टॉस,  बल्लेबाजी करने  का फैसला किया, शुभमन-आकाश दीप बाहर

IND vs NZ 1st   भारत और न्यूजीलैंड के  बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। अब तक इस टेस्ट में टॉस भी नहीं हो सका है। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

IND vs NZ : भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह कवर के अंदर रहा है और हम समझते हैं कि शुरुआत में इसमें थोड़ी नमी हो सकती है, लेकिन पिच की प्रकृति ऐसी है कि आप पहले बोर्ड पर रन बनाना चाहेंगे। रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट खेलने वाली टीम से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।

IND vs NZ : विलियम्सन के बिना उतरेगी कीवी टीम

कीवी टीम पहले मैच में केन विलियम्सन के बिना उतरेगी। विलियम्सन को श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लगी थी। इससे वह अब तक उबर नहीं सके हैं। विलियम्सन कीवी स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह बाकी के दो टेस्ट खेलेंगे या नहीं उस पर भी संशय बरकरार है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे आठ में से पांच टेस्ट जीतने जरूरी हैं।

IND vs NZ : श्रीलंका दौरे की कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाकर भारत दौरे पर आई है। न्यूजीलैंड की कमान टॉम लाथम के हाथों में है और वह भारतीय चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने समस्याएं बड़ी नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2-0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिए कठिन चुनौती होगा।

IND vs NZ : भारत और कीवी खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। वे मैदान में अभ्यास करते दिख रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम और कई खिलाड़ी पिच का जायजा लेते दिखे। थोड़ी देर में टॉस होना है। पिच दो दिन तक कवर्स के अंदर रही है। ऐसे में नमी की वजह से तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। इस मैच में रचिन रवींद्र पर खास ध्यान होगा।

IND vs NZ : दूसरे दिन के लिए संशोधित समय

  • टॉस: सुबह 8:45 बजे से
  • पहला सत्र: सुबह 9:15 बजे से सुबह 11:30 बजे तक
  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक लंच
  • दूसरा सत्र: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 2:25 बजे तक
  • दोपहर 2: 25 बजे से 2:45 बजे तक चायकाल
  • तीसरा सत्र: दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:45 बजे

IND vs NZ : बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। बुधवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका। बुधवार को पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई थी। बीच बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन मैदान पर गड्ढों की वजह से पिच को इतनी आसानी से नहीं सुखाया जा सकता था। लगभग पूरे दिन पिच कवर्स के अंदर रहा। बुधवार को बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट था और स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। मंगलवार से ही बेंगलुरु में बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने अपडेट दिया था कि गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन 98 ओवर गेंदबाजी होगी टॉस पौने नौ बजे होगा, जबकि पहली गेंद नौ बजकर 15 मिनट पर फेंकी जाएगी।

IND vs NZ  : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस,

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। अब तक इस टेस्ट में टॉस भी नहीं हो सका है। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version