IPL 2024: धोनी के मैदान पर उतरते ही बदला माहौल, दर्शकों ने खास अंदाज में किया स्वागत, लगाए चौके-छक्के

IPL 2024: धोनी के मैदान पर उतरते ही बदला माहौल, दर्शकों ने खास अंदाज में किया स्वागत, लगाए चौके-छक्के

IPL 2024: धोनी के मैदान पर उतरते ही बदला माहौल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनके प्रति फैंस की दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है. उनके मैदान में उतरते ही दर्शक खुशी से शोर मचाने लगते हैं.

शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में धोनी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला. धोनी जैसे ही मैदान पर आए दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. धोनी ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और चौके-छक्के लगाकर उनका मनोरंजन किया.

धोनी ने अपनी 28 रनों की संक्षिप्त पारी में तीन चौके और दो धक्के लगाए। हालांकि, चेन्नई की टीम ये मुकाबला आठ विकेट से हार गई।

लखनऊ का इकाना स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ था। धोनी जैसे ही बल्लेबाजी के लिए आए यहां का नजारा ही बदल गया।

धोनी के मैदान पर आते ही माही-माही के नारे लगते रहे।

कई दर्शकों का कहना था कि वो चाहते हैं कि लखनऊ जीते पर वो मुकाबला धोनी के लिए देखने आए हैं।

मुकाबले के दौरान महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की और वोट करने के लिए शपथ भी दिलाई।

मुकाबला खत्म होने के बाद शहर में कई जगह जाम लग गया।

और पढ़ें…

Leave a Comment

Exit mobile version