MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने छुए उनके पैर, जानें किस अंदाज में माही ने दिए बधाई

MS Dhoni Birthday:

MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने छुए उनके पैर, जानें किस अंदाज में माही ने दिए बधाई

MS Dhoni Birthday:

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए हैं. वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जहां उनके फैंस उन्हें फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इतना ही नहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी उनके पांव छूती नजर आ रीह हैं। इतना ही नहीं जैसे ही साक्षी पैर छूती हैं वैसे ही माही उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी फॉर्मेट के क्रिकेट से सन्यास कई साल पहले ले चुके हैं। आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते नजर आते हैं। अभी उन्होंने आईपीएल में सन्यास लेने का मन नहीं बनाया है।

धोनी ने पत्नी और दोस्तों संग सेलिब्रेट किया जन्मदिन

टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन बना रहे हैं। जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ बर्थडे केक काटा है। इस दौरान माही की पत्नी साक्षी ने पैर छुए।

इतना ही नहीं माही ने अपनी सुगण सुंदरी पत्नी साक्षी को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। माही अपनी पत्नी को सबसे पहले केक खिलाते हैं और बैकग्राउंड में गाने की आवाज भी आ रही है। उनके दोस्त और साक्षी माही के चेहरे पर थोड़ा केक लगा दिख रहा है। इतना ही नहीं पत्नी साक्षी महेंद्र सिंह धोनी को केक खिलाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है, जहां फैंस तरह-तरह के कमेंट कर हौसला अफजाई कर रहे हैं