आईपीएल 2024: दिल्ली के खिलाफ जीत से MI ने रचा इतिहास, बनी T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

आईपीएल 2024: 

आईपीएल 2024: दिल्ली के खिलाफ जीत से MI ने रचा इतिहास, बनी T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम

आईपीएल 2024: 

आईपीएल 2024: मुंबई इंडियंस टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अपनी 150वीं जीत दर्ज की. अब तक दुनिया की कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं. वहीं, भारतीय टीम 144 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपना जीत का खाता खोला. रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन किया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी. मुंबई ने 29 रनों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

डेथ ओवर्स में डेविड-शेफर्ड ने लूटे 96 रन
एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड (45 रन*) और रोमारियो शेफर्ड (39 रन*) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए।
टी20 क्रिकेट में जीता 150वां मैच
मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।

टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें
मुंबई इंडियंस – 150
चेन्नई सुपर किंग्स – 148
भारतीय टीम – 144
लंकाशायर – 143
नॉटिंघमशायर – 143

मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी

यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है।

आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
29 बार: चेन्नई सुपर किंग्स
24 बार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
24 बार: मुंबई इंडियंस
22 बार: पंजाब किंग्स
21 बार: कोलकाता नाइट राइडर्स