Indian Premier league 2024: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज, ऋषभ पंत पर अच्छी खबर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

Indian Premier league 2024:

Indian Premier league 2024: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज, ऋषभ पंत पर अच्छी खबर, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

Indian Premier league 2024:

Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत के साथ हुई. अपने पहले मैच में उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पर 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच को लेकर चर्चा चल रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जहां काफी रोमांच की उम्मीद है.

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जीत की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर होंगे, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

हर किसी की नजरें ऋषभ पंत पर होंगी, क्योंकि करीब 14 महीने बाद मैदान पर लौटे हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं। अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है।

ईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच काफी निर्णायक मुकाबले होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है, जिस सूखे को खत्म करने पर भी नजर होगी।

मुकाबले में सबकी नजरें ऋषभ पंत प टिकी होंगी, जो विकेट के पीछे ही नहीं बल्लेबाजी में भी बड़ा किरदार निभाते नजर आएंगे। टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग भी बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे दिल्ली में बल्लेबाजों की कमी नहीं है। अनुभवी और युवा बल्लेबाजों से टीम भरी पड़ी है।

इसमें पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, यश ढुल, रिकी भुई, जेक फ्रेस, मैकगर्क का नाम शामिल है। टीम में ऑलराउंडर की बात करें तो मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ ट्रिस्टन स्टब्स, शाई हाप, अभिषेक पोरेल और कुमार कुशाग्रा विकेटकीपिंग के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है, यह चर्चा भी तेजी से चल रही है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर) ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा। इस टीम का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। मैच से पहले इसमें कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।