Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी को लाडवा से टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी को लाडवा से टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Haryana BJP Candidate List:

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की जगह लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी.

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, 8 अक्टूबर को रिजल्ट
  • चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अनिल विज को अंबाला कैंट से टिकट दिया गया है जबकि गुड़गांव से मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। 90 विधानसभा सीटों वाली हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
  • कहां से लड़ेंगे नायब सिंह सैनी
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस बार करनाल की बजाय लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नायब सिंह सैनी जब मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे तो तब वे विधायक नहीं, बल्कि करनाल लोकसभा सीट से सांसद थे। उस समय सीएम पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। सैनी इसी सीट से जीतकर विधायक बने, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें करनाल विधानसभा की बजाय लाडवा से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
  • हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
    विधानसभा सीउम्मीदवार
    लाडवानायब सिंह सैनी
    कालकाशक्ति रानी शर्मा
    पंचकुलाज्ञान चंद गुप्ता
    अंबाला कैंटअनिल विज
    अंबाला शहरअसीम गोयल
    मुलाना (एससी)संतोष सरवन
    सढ़ौरा (एससी)बलवंत सिंह
    जगाधरीकंवर पाल गुर्जर
    यमुनानगरघनश्याम दास अरोड़ा
    रादौरश्याम सिंह राणा
    शाहबाद (एससी)सुभाष कलसाना
    थानेसरसुभाष सुधा
    पेहोवासरदार कमलजीत सिंह अजराना
    गुहला (एससी)कुलवंत बाजीगर
    कलायतकमलेश ढांडा
    कैथललीला राम गुर्जर
    नीलोखेड़ी (एससी)भगवान दास कबीरपंथी
    इंद्रीराम कुमार कश्यप
    करनालजगमोहन आनंद
    घरौंडाहरविंदर कल्याण
    पानीपत ग्रामीणमहिपाल ढांडा
    पानीपत शहरप्रमोद कुमार विज
    इसराना (एससी)कृष्ण लाल पंवार
    समालखामनमोहन भड़ाना
    खरखौदा (एससी)पवन खरखौदा
    सोनीपतनिखिल मदान
    गोहानाडॉ. अरविन्द शर्मा
    सफीदोंराम कुमार गौतम
    जींदडॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
    उचाना कलांदेवेन्द्र अत्री
    टोहानादेवेन्द्र सिंह बबली
    फतेहाबादडूडा राम बिश्नोई
    रतिया (एससी)सुनीता दुग्गल
    कालांवाली (एससी)राजिंदर देशुजोधा
    रानियाशीशपाल कंबोज
    आदमपुरभव्य बिश्नोई
    उकलाना (एससी)अनूप धानक
    नारनौंदकैप्टन अभिमन्यु
    हांसीविनोद भयाना
    बरवालारणवीस गंगवा
    हिसारडॉ कमल गुप्ता
    नलवारणधीर पनिहार
    लोहारूजेपी दलाल
    बधराउमेद पातुवास
    दादरीसुनील सांगवान
    भिवानीघनश्याम सर्राफ
    तोशामश्रुति चौधरी
    बवानी खेड़ाकपूर वाल्मीकि
    मेहमदीपक हुडा
    गढ़ी सांपला-किलोईमंजू हुडा
    कलानौररेनू डाबला
    बहादुरगढ़दिनेश कौशिक
    बादलीओमपकाश धनखड़
    झज्जरकप्तान बिरधाना
    बेरीसंजय कबलाना
    अटेलीकुमारी आरती सिंह रवि
    नांगल चौधरीडॉ अभय सिंह यादव
    कोसलीअनिल दहिना
    रेवाड़ीलक्ष्मण सिंह यादव
    बादशाहपुरराव नरबीर सिंह
    गुड़गांवमुकेश शर्मा
    सोहनातेजपाल तंवर
    पलवलगौरव गौतम
    पृथलाटेकचंद शर्मा
    बल्लभगढ़मूलचंद्र शर्मा
    फरीदाबादविपुल गोयल
    तिगांवराजेश नागर
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट 
  • इससे पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख में बदलाव किया। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है। इससे पहले मतदान 1 अक्टूबर को होना था।

Leave a Comment